भाजपा आई कमर तोड़ महंगाई लाई, स्मार्ट मीटर बढ़ती महंगाई वापस लो
भाजपा आई कमर तोड़ महंगाई लाई, स्मार्ट मीटर बढ़ती महंगाई वापस लो

भाजपा आई कमर तोड़ महंगाई लाई, स्मार्ट मीटर बढ़ती महंगाई वापस लो
मंडल प्रभारी आगरा,गनेश कुमार माहौर
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 10% चार्ज के नाम पर बिजली महंगी किए जाने तथा आधुनिक स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर जबरन लगवाकर जनता की जेब काटकर की जा रही,लूट के खिलाफ स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालकर श्रद्धांजलि देकर प्रदर्शन करते हुए एक्स ई एन साहब थर्ड डिवीजन कृष्णा नगर मथुरा आशीष कुमार को
तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालकर श्रद्धांजलि प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी एवं लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार कमर तोड़ महंगाई लाई है जिससे सभी वर्गों का जीवन यापन दुभर हो गया है, लोग महंगाई से त्रस्त हैं आय दिन प्रदेश में बढ़ती हुई बिजली की दरों से लगता है प्रदेश में किसी सेठ, व्यापारियों की सरकार चल रही है।स्मार्ट मीटर की आरती एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से चित्रसेन मौर्य, यशवीर सिंह आजाद, राजकुमार आजाद, रमेश सैनी, लुकेश कुमार राही, सुमित कुमार,सागर सिंह, विनय कुमार, संजय बीडीसी,दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार, सलाउद्दीन कुरैशी, भोला, रोहतास, गौरव कुमार, संजू कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, आकाश बाबू,हरि सविता, सरदार महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आजाद, सुनील पटवारी,आदि ने प्रदेश में बढ़ती बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की।



