दहेज प्रथा महिलाओं के खिलाफ अपराध को भी जन्म परंपरा के इस पहलू ने गरीब परिवारों का बहुत कुछ उजाड़ा
दहेज प्रथा महिलाओं के खिलाफ अपराध को भी जन्म
परंपरा के इस पहलू ने गरीब परिवारों का बहुत कुछ उजाड़ा
मंडल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर
मथुरा। दहेज के खिलाफ ना तो कोई बोलना चाहता है ना ही कोई सुनना चाहता है क्योंकि इसमें हम सब अपना अपना स्वार्थ देखते है!जहेज प्रथा ने लोगों की सोच को इतना खोखला कर दिया है!यह अब कोई नई बात नहीं रह गई है कि जहेज एक सामाजिक बुराई है और इसके लिए बहुत ही जघन्य अपराध होते हैं!इस समाज में विवाहों में जहेज को भेंट के रूप में देखा जाता है लेकिन इसकी वजह से बहुत से घर बिखर जाते हैं! परंपरा के इस पहलू ने गरीब परिवारों का बहुत कुछ उजाड़ा है!समाज में बहुत से परिवार ऐसे भी होते हैं जो पहले जहेज तो नहीं लेते हैं लेकिन शादी हो जाने के बाद लड़की को बहुत ही परेशान करते हैं दहेज के लिए!जहेज प्रथा महिलाओं के खिलाफ अपराध को भी जन्म देती हैं! इसमें भावनात्मक शोषण और चोट से लेकर मौत तक शामिल है!सरकार ने दहेज प्रथा को हटाने के लिए कानून लागू तो कर दिया फिर जहेज लेना बंद नहीं हुआ है! क्या सरकार या समाज को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत कभी लगती है?जहेज को समाप्त करना है तो लोगों की सामाजिक और नैतिक चेतना को प्रभावी बनाना होगा महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना होगा और जहेज प्रथा के खिलाफ कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा लेकिन समाज में आज जब हर तरफ जहेज की मारामारी है ऐसे में कई परिवार ऐसे भी हैं जो जहेज लेने में विश्वास या सोच नही रखते वाकई में ऐसे परिवार काबिले तारीफ है और यह परिवार समाज के लोगों के लिए एक प्रेरणा है और साथ ही जहेज लोभियों के लिए एक अच्छी सीख है।




