मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का सुलतानपुर दौरा संशोधित, कार्यकर्ताओं की बैठक रद्द

संशोधित दौरा: खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का 31 अगस्त को सुलतानपुर आगमन, संगठनात्मक बैठक हुई रद्द

 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सुलतानपुर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के आगामी 31 अगस्त के भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। नए कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित संगठनात्मक बैठक को रद्द कर दिया गया है।

​प्रशासन द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 31 अगस्त की सुबह लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर लगभग 1:30 बजे पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
​दिनभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा:
​दोपहर 1:30 बजे: पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस, सुलतानपुर आगमन।

​दोपहर 1:20 से 2:20 बजे: भाजपा कोर ग्रुप एवं समन्वय समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
​दोपहर 2:30 बजे: कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।

​शाम 4:30 बजे: पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग।

​संशोधित कार्यक्रम के तहत पूर्व में निर्धारित भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सामान्य बैठक को अब सूची से हटा दिया गया है। मंत्री का रात्रि विश्राम और आगे की कार्ययोजना मूल कार्यक्रम के अनुसार ही यथावत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!