दिल्ली एनसीआरमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

सुल्तानपुर के राजेश तिवारी को स्टेट मीडिया पैनलिस्ट में मिली जगह, कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं की नई सूची

नई दिल्ली/सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तर प्रदेश में संगठन के मीडिया विभाग को मजबूती देने के उद्देश्य से नए स्टेट मीडिया पैनलिस्ट और जिला प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा पत्रांक Pawan Khera/State Media (दिनांक 14 सितंबर 2026) के तहत इस सूची को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस नई घोषणा में प्रदेश स्तर पर अपनी बात रखने के लिए 21 नेताओं को स्टेट मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 7 नेताओं को जिला प्रवक्ता के रूप में नामित किया गया है। सुल्तानपुर के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी को स्टेट मीडिया पैनलिस्ट की सूची में शामिल किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

स्टेट मीडिया पैनलिस्ट की सूची:

  1. मुरली मनोहर
  2. श्रीमती उषा रानी कोरी
  3. सरोज भारती
  4. डॉ. राजकुमार मौर्या
  5. मलिक जावेद अंसारी
  6. कन्हैया लाल यादव भारतीय
  7. राम रूप पटेल
  8. अरशद रजा
  9. हम्माम वाहिद
  10. चांदनी अहमद
  11. हसीब अहमद
  12. राजेश सिंह
  13. हरिनाथ उपाध्याय
  14. अशोक सिंह
  15. अनिल शर्मा
  16. अनुज गौतम
  17. अजय चंद्र चौबे
  18. विनायक धर द्विवेदी
  19. राजेश तिवारी
  20. आगा यूनुस
  21. तमजीद अहमद

जिला प्रवक्ताओं की सूची:

  1. राहुल राय
  2. हिमांशु चौधरी
  3. विवेक ओझा
  4. शिव कुमार गौतम
  5. मोहित श्याम
  6. डॉ. यशवंत सिंह
  7. सावित्री

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए पैनलिस्ट और प्रवक्ता टीवी डिबेट्स, प्रेस वार्ताओं और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की नीतियों और विचारों को जनता के बीच अधिक मजबूती और प्रभावी ढंग से रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!