आवासीय क्षेत्र में हो रहा है बिना लाइसेंस के ऑक्सीजन व अवैध घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन का नहीं है ध्यान
आवासीय क्षेत्र में हो रहा है बिना लाइसेंस के ऑक्सीजन व अवैध घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन का नहीं है ध्यान

आवासीय क्षेत्र में हो रहा है बिना लाइसेंस के ऑक्सीजन व अवैध घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग
कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन का नहीं है ध्यान
मंडल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर
मथुरा। सोमवार को थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत गली हनुमान टीला, चौक बाजार निवासी राकेश वर्मा पुत्र गोपाल दास ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि प्रार्थी के बराबर वाले मकान में वैभव बंसल पुत्र रमेश चंद्र उर्फ मुन्ना व रमेश चंद्र उर्फ मुन्ना तोड़िया बनाने में अवैध घरेलू गैस सिलेंडर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसके कारण राकेश वर्मा के परिवार को प्रदूषण के साथ-साथ आगजनी का खतरा हमेशा बना रहता है पूर्व में भी भयंकर तरीके से आगजनी वैभव बंसल के घर व कार्य स्थल पर हो चुकी है। बामुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका था। प्रार्थी राकेश वर्मा कई बार वैभव बंसल व रमेश चंद्र उर्फ मुन्ना से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगा चुका है लेकिन वे लोग उल्टे गाली गलौज कर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं। राकेश वर्मा ने आगजनी से सुरक्षा को लेकर बताया ऐसा कार्य आवासीय क्षेत्र में संभव नहीं है ना ही कार्य करने के लिए कोई बेध लाइसेंस है। मथुरा जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच तथा अवैध कार्य पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है तथा अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।




