रामदेव ब्रांड लाल मिर्च पाउडर की मिसब्रांडिंग पर 3 लाख रुपए जुर्माना

खाद्य सुरक्षा मामले में एडीएम न्यायालय का निर्णय, विक्रेता पर 40 हजार, वितरक पर 60 हजार और निर्माता कंपनी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना।
– हनुमानगढ़, 24 नवंबर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामले में न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री उम्मेदी लाल मीना ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए तीन पक्षों पर कुल 3 लाख रुपए की शास्ति अधिरोपित की है।
– मामला रामदेव ब्रांड के लाल मिर्च पाउडर (रेड चिली पाउडर) की मिसब्रांडिंग से संबंधित है।
– न्यायालय ने विक्रेता पर 40 हजार रुपए, वितरक पर 60 हजार रुपए तथा निर्माता कंपनी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।




