देशमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

इलाज कराने निकली युवती लापता,परिजन परेशान ।

112 पर दी सूचना, थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार,पुलिस ने शुरू की तलाश..

 

 

 

सुलतानपुर– कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तरदहा से इलाज कराने निकली एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोज-बीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उत्तरदहा, पोस्ट कटावां निवासी कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र स्व शेषराम विश्वकर्मा की बहन नैंशी विश्वकर्मा (20 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 11 बजे इलाज कराने के लिए सुल्तानपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन काफी चिंतित हो गए और शहर जाकर उसकी तलाश शुरू की,लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर घर लौटे परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को युवती के भाई कुलदीप विश्वकर्मा ने कुड़वार थाने में प्रार्थना पत्र देकर बहन की तलाश की गुहार लगाई। सूचना पाकर कुड़वार पुलिस ने गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है। वहीं युवती के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन उसकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!