धूमधाम से मनाया गया संत श्री कबीर दास जी का जन्म उत्सव,गुलाब के फूलों से श्रृंगार कर गाए भजन आरती

धूमधाम से मनाया गया संत श्री कबीरदास जी का जन्मोत्सव,गुलाब के फूलों से श्रृंगार कर गाए भजन आरती
मंडल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर
मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि के समीप पोतरा कुंड के पास कबीर दास आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहन सिंह उर्फ मोनू पवन माहौर के द्वारा योगीराज संत श्री कबीर दास जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया शाम को 7:00 बजे संत श्री कबीर दास जी महाराज को गुलाब के फूलों से श्रृंगार कर माला पटका पहनाकर भोग प्रसाद बूंदी और रेवड़ी का भोग लगाकर आने जाने वाले लोगों को सोडा शिकंजी का जलपान कराया गया और बूंदी रेवड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।शाम को संत श्री कबीर दास जी के भजन गाकर महा आरती की सभी कबीर भक्तों ने कबीर दास जी की जय,कबीर दास जी अमर रहे के जयकारे लगाएं कार्यक्रम में मोहनसिंह उर्फ मोनू, पवन माहौर, गब्बर बाबा, सुभाष ब्रजराज, जितेंद्र माहौर, सोनू जोगी, सोहन सिंह, सुरेश,राकेश,गोपाल, कन्हैया,मोहन,अरविंद मिश्रा,विष्णु,प्रेम माहौर, लक्ष्मण पांडे आदि मोजूद रहे।



