मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

नगर पालिका परिषद के निर्देश पर टैक्सी स्टैंड की बदली जगह

अति आवश्यक सूचना

आप सभी को सूचित किया जाता है नगर पालिका परिषद के निर्देश पर
बांध मंडी चौराहे के आसपास खड़ी होने वाले आटो रिक्शा व पावर बैटरी वाहन गाड़ियों को पंत स्टेडियम के सामने लाल डिग्गी स्थित नगर पालिका के स्टैंड पर जाने के लिए कहा गया है..
लंभुआ चाँदा भदैया दो मुहवा व आसपास इलाके की यात्रा करने वाली यात्रियों को अब पंत स्टेडियम के सामने वाली सड़क पर वाहन मिलेंगे…
..सभी यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह सभी पंत स्टेडियम के सामने लाल डिग्गी रोड पर पहुंचे जहां स्टैंड से उन्हें सवारी मिलेगी …
बाध मंडी और राहुल चौराहे के बीच किसी भी प्रकार का वाहन न खड़ा करें ना वहां से सवारी भरे …
ऐसा करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आपके वाहन का चालान कर सकते हैं, आपका वाहन सीज कर सकते हैं ।
यातायात व्यवस्था सुधारने में सभी ऑटो रिक्शा चालक बंधुओ से अनुरोध है वह सभी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किए गए टैक्सी स्थल से ही सवारी बिठाये और वहां से अपनी यात्रा पूरी करें…
खुद भी सुरक्षित रहें पुलिस व चलान की भारी भरकम कार्रवाई से बचे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!