देशमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

भाजपा का अखिलेश यादव पर तंज: सोशल मीडिया पर शेयर की मीम-तस्वीर, राजनीतिक गलियारों में गरमाई सियासत

​लखनऊ:। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच जबानी और सोशल मीडिया वॉर लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर एक विवादास्पद पोस्ट शेयर की गई है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में नया सियासी उबाल आ गया है।

​‘बाहर बनाम अंदर’ वाली तस्वीर शेयर कर साधा निशाना:

भाजपा यूपी द्वारा पोस्ट की गई एआई जनरेटेड/संपादित तस्वीर में एक तरफ अखिलेश यादव को बाहर जनता के बीच भगवा गमछा पहने और हाथ जोड़े दिखाया गया है, जबकि दूसरी तरफ पर्दे के पीछे ‘अंदर’ की स्थिति दर्शाते हुए एक अलग वेशभूषा में दिखाया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा गया है— “कुछ बोलेंगे तो विवाद हो जाएगा”।

​सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान को भी बनाया आधार:

तस्वीर के निचले हिस्से में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के उस चर्चित बयान की पट्टी भी जोड़ी गई है, जिसमें उन्होंने कहा था— “मैं विष्णु-महेश, राम-कृष्ण को भगवान नहीं मानूँगा, ना ही उनकी पूजा करूँगा!”। भाजपा इस बयान को आधार बनाकर सपा की विचारधारा और तुष्टिकरण की राजनीति पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है।

​सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस:

भाजपा के इस पोस्ट के आते ही समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा समर्थक इसे सपा के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश बता रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे निम्न स्तर की राजनीति और ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!