दिल्ली एनसीआरमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

बड़ी खबर: आशा बहुओं का फिर बजेगा आंदोलन का बिगुल! लखनऊ इको गार्डन में कल दूसरी बार महाधरना

उत्तर प्रदेश से आशा बहुओं और संगिनियों के आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो अपनी मांगें पूरी न होने से नाराज आशा हेल्थ वर्कर्स संगठन, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के अन्य संगठनों की ओर से कल एक बार फिर लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की गई है।

बताया जा रहा है कि मांगों को लेकर पहले भी इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया गया था, लेकिन संगठन की मांगें पूरी नहीं होने के चलते अब दूसरी बार आंदोलन की तैयारी है।

आखिर कब पूरी होंगी आशा बहुओं की मांगें?

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा बहुएं और संगिनियां अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। अब सबकी निगाहें कल होने वाले इस धरना-प्रदर्शन और शासन-प्रशासन के रुख पर टिकी हैं।

सुल्तानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न संगठनों की इस पहल से एक बार फिर आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का मुद्दा चर्चा में आने की संभावना है।

अब देखना होगा कि इस बार इको गार्डन में होने वाले प्रदर्शन के बाद आशा बहुओं की मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या उन्हें फिर इंतजार करना पड़ेगा।

 

आशा बहुओं के आंदोलन से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हाईटेक प्वाइंट न्यूज के साथ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!