मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

खैराबाद (वार्ड नंबर 16) की बदहाली पर ‘जनता’ का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन, नगर पालिका और चेयरमैन से सीधे तीखे सवाल!

सुलतानपुर के खैराबाद मोहल्ले (वार्ड नंबर 16) से जो तस्वीरें और जनता का दर्द सामने आया है, उसने पूरे शहर के प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। जनता त्रस्त है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और जनप्रतिनिधि ‘गुमशुदा’ हैं।

सुलतानपुर: बदहाली के आंसू रो रहा खैराबाद वार्ड नंबर 16 मोहल्ला, सड़कों की हालत देख भड़के मोहल्लेवासी; बोले- ‘कौन है सभासद, हमने तो आज तक शक्ल नहीं देखी!’ जैसा कि पिछली खबर में चर्चा की गई थी इस मामले में अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है मेरी आला अधिकारी अपील है कि इस मामले को जल्दी से जल्द संज्ञान में ले और जनता तो राहत पहुँचने में मदद करे

 

इस गंभीर मुद्दे पर हाईटेक पॉइंट न्यूज़ मूकदर्शक नहीं बना रह सकता। जनता की आवाज को सीधे सत्ता और प्रशासन के गलियारों तक पहुँचाते हुए, हम जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद और नगर पालिका चेयरमैन से सीधे कुछ तीखे सवाल कर रहे हैं, जिनका जवाब सुलतानपुर की जनता मांग रही है:


🚨 प्रशासन, नगर पालिका और चेयरमैन से ‘जनता’ के सीधे सवाल:

  • सवाल 1: चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले सभासद जीत के बाद से जैसे गायब ही हो गए हैं।वार्ड नंबर 16 की सूरत आज किसी नरक से कम नहीं है। जर्जर सड़कों पर तड़प रही जनता बोली- ‘चेहरा तो दिखा देते साहब!'”

  • सवाल 2: चेयरमैन महोदय, चुनाव के समय किए गए विकास के बड़े-बड़े वादे आज इन गड्ढों और गंदे पानी में क्यों तैर रहे हैं? क्या जनता का काम सिर्फ टैक्स देना और वोट देना ही रह गया है?

  • सवाल 3: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने आज तक अपने सभासद की शक्ल नहीं देखी। नगर पालिका प्रशासन ऐसे ‘लापता’ जनप्रतिनिधियों पर जवाबदेही तय क्यों नहीं करता? क्या जनता की शिकायतों को कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाता है?

  • सवाल 4: सड़कों पर जलभराव के कारण मच्छरों का आतंक है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अगर मोहल्ले में कोई महामारी फैलती है या जर्जर सड़कों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—प्रशासन या नगर पालिका चेयरमैन?

  • सवाल 5: जब खैराबाद वार्ड नंबर 16 की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है, तो नगर पालिका और जिला प्रशासन अब तक मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? इस बदहाली पर अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया?


📢 जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की अपील

“हम जिला अधिकारी (DM) सुलतानपुर, नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) और अधिशासी अधिकारी (EO) से पुरजोर अपील करते हैं कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। खैराबाद वार्ड नंबर 16 की सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए और जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।”

ब्यूरो रिपोर्ट: हाईटेक पॉइंट न्यूज़

(सच्चाई के साथ, हर कदम आपके साथ। हम बदलेंगे आपकी दुनिया, उठाएंगे आपकी आवाज!)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!