खेल व मनोरंजनमुख्य समाचारयुवायू पीलोकल न्यूज़

जूनियर बालिका प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग: अयोध्या मंडल की रिया शुक्ला सेमीफाइनल में, विजय यादव बने टीम मैनेजर

सुल्तानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा) में 10 से 13 अगस्त 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका (अंडर-17) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम के मैनेजर के रूप में विजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​प्रतियोगिता के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल की मुक्केबाज रिया शुक्ला ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट की गौरी गुप्ता को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

​रिया की इस शानदार जीत पर सुल्तानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पुलकित सिंह, चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. भटनागर, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा और संदीप सिंह सहित खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। संघ पदाधिकारियों ने रिया की उपलब्धि को जिले और मंडल के लिए गर्व का विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!