राजनीतिक दबाव में पुलिस ने की फर्जी गिरफ्तारी- खुशबू सिंह

ByHitech Point agency

Oct 5, 2023

राजनीतिक दबाव में पुलिस ने की फर्जी गिरफ्तारी- खुशबू सिंह

विजय नारायण सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर लगाई न्याया की गुहार

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में 23 सितंबर को हुई जमीनी विवाद के हत्या के मामले में जिला पुलिस राजनीतिक दबाव से प्रेरित होकर बालाजी राजस्थान हनुमान जी का दर्शन करने विजय नारायण सिंह को कोतवाली नगर में बैठा लिया है, जिसकी पुलिस द्वारा कभी भी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए खुशबू सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी है।
23 सितंबर को डॉक्टर घनश्याम हत्याकांड में फर्जी तरीके से आरोपी बनाए गए विजय नारायण सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पुलिस से जान माल की सुरक्षा करते हुए न्याय की गुहार की है। उसने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि पुलिस को हत्या में शामिल होने की कोई सुबूत अभी तक नहीं मिला है।शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज विजय नारायण सिंह स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं, फिर भी पुलिस ने बेवजह परेशान व हैरान करने का षड्यंत्र कर रही है। मेरे पति बेगुनाह है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाया गया ,राजनीतिक दबाव में फर्जी तरीके से उनको जेल भेजने कार्रवाई की जा रही है

कहते हैं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट :- सर्वेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *