मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

लंभुआ में नाला निर्माण कार्य ने बढ़ाई परेशानी,गंदा पानी सड़क पर जमा

दुकानदार परेशान,संक्रमण बढ़ा खतरा,निवासियों में आक्रोश

लंभुआ,सुल्तानपुर

नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण की अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते कई घरों का गंदा पानी सड़क की पटरी पर जमा हो रहा है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं।

सड़क किनारे जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के चलते ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।

निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। डॉ. जितेन्द्र दूबे ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!