दिल्ली एनसीआरदुनियादेशमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

!! आज की ताजा खबर !!

NEWS UPDATE

➡️लखनऊ: लखनऊ से बड़ी खबर, हाईप्रोफाइल मर्डर, हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप की हत्या, कार में गोली मारकर धीरेंद्र प्रताप की हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला धीरेंद्र का शव, ड्राइवर पर विरोधियों से मिलकर हत्या का आरोप, जमीन की रंजिश में हत्या की आशंका, PGI इलाके में रह रहे थे धीरेंद्र प्रताप सिंह, मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे धीरेंद्र, हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी।

 

➡️दिल्ली: CBI ने फरार आरोपी देबब्रता दत्ता को दबोचा, DNB फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड का था मालिक, जमाकर्ताओं से 17.22 करोड़ जुटाने का आरोप, साजिश के तहत रकम के गबन का आरोपी, 26 दिसंबर 2022 को दाखिल हुआ था आरोपपत्र, आरोपी को फरार घोषित किया गया था, 5 अगस्त 2024 को NBW जारी किया गया था, सूत्रों से मिली जानकारी पर CBI ने ट्रेस किया, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी।

 

➡️लखनऊ: कैसरबाग में नगर निगम की टीम पहुंची, रजिस्ट्री कार्यालय के पास चलेगा बुलडोजर, 58 चैंबरों पर होनी है बुलडोजर की कार्रवाई, हाईकोर्ट के पास चैंबर तोड़ने बुलडोजर पहुंचा।

 

➡️हरदोई: घर के बाहर खड़े युवक पर सांड का हमला, आवारा सांड के हमले से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मल्लावां क्षेत्र के शुक्लापुर गांव की घटना।

 

➡️बदायूं: , प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामला, हरदत्तपुर रोड का पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर सील, CMO बदायूं के निर्देश पर गठित टीम का निरीक्षण, वैध पंजीकरण व आवश्यक अभिलेख नहीं मिले, तहसीलदार सहसवान, चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी।

 

➡️आगरा: टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित, अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, सड़क पार कर रहे युवक की मौत, पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की है घटना।

 

➡️दिल्ली: आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, बैंकिंग सिस्टम और NCLT पर उठाए सवाल, बैंक में करोड़ों उपभोक्ता का पैसा जमा- संजय, जनता का का पैसा पूंजीपतियों को देने का आरोप, NCLT भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा- संजय, बड़े कर्जदारों का कम रकम में कर्ज निपटारा-संजय, यह हेयरकट नहीं, गर्दन कट है- संजय सिंह, सुभाष चंद्रा के कर्ज मामले का भी किया जिक्र, 99.97% कर्ज माफ किए जाने का लगाया आरोप, यह सिर्फ एक सुभाष चंद्रा की कहानी नहीं-संजय।

 

➡️दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को दी बधाई, उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान पर बधाई, पीएम मोदी को ओली दराजली दोस्तलिक सम्मान, ये सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण-रेखा, भारत-उज़्बेकिस्तान की अटूट दोस्ती का प्रमाण बताया, सीएम रेखा गुप्ता ने X पर पोस्ट कर जताई खुशी।

 

➡️दिल्ली: द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, खतरनाक अपराधी सोहिल पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी के कब्जे से 2 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद बदला लेना चाहता था, पूछताछ में मिक्का से हथियार लेने का खुलासा, अवैध हथियारों के स्रोत की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपी के नेटवर्क की भी जांच कर रही पुलिस, मामले में पुलिस की आगे की जांच और तलाश।

 

➡️बागपत: हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेंद्र किरठल की संपत्ति कुर्क, पुलिस और प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्रवाई, 3.50 करोड़ की संपत्ति कृषि भमि कुर्क की, जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पर 49 मामले दर्ज हैं, रमाला थाना के किरठल गांव निवासी है।

 

➡️आजमगढ़: कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की 26वीं पुण्यतिथि, पुण्यतिथि पर शहीद मेला, श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक मुख्य अतिथि रहे, भारत की सेना में जो जज्बा है- वीपी मलिक, दुनिया की किसी सेना में नहीं- वीपी मलिक।

 

➡️सीतापुर: घर में रखे पेट्रोल के कैन में लगी आग, भीषण आग से चपेट में आया पूरा घर, बेचने के लिए लाकर रखा था पेट्रोल, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बुझाई आग, रेउसा क्षेत्र के कुशमौरा बाजार का मामला।

 

➡️बहराइच: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पत्नी से नाराज होकर युवक ने दी जान, कैसरगंज निवासी था 28 वर्षीय अर्जुन, सूचना पाकर मौके पर पुलिस, GRP पहुंची, थाना जरवल के प्लेटफार्म नंबर एक का मामला।

 

➡️चित्रकूट: मंदाकिनी नदी के प्रभाव से जिला प्रभावित, पैसुनी नदी और यमुना नदी भी उफान पर, अर्की, अतरौली गांव सहित दर्जनों गांव का संपर्क टूटा, तिरहार क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल, प्रशासन की आमजन से बाढ़ क्षेत्र से दूर रहने की अपील, डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सरधूवा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।

 

➡️बाराबंकी: घाघरा-सरयू नदी का जलस्तर स्थिर हुआ, खेतासराय गांव के पास नदी में तेज कटान, रोकने को ठोकर निर्माण की मांग उठी, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी का निरीक्षण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!