मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

सुलतानपुर में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन: विजयादशमी पर 500 से अधिक महिलाओं ने दिया सशक्त राष्ट्र निर्माण का संदेश

​सुलतानपुर: विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को सुलतानपुर में ‘राष्ट्र सेविका समिति’ द्वारा एक भव्य और अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस संचलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई 500 से अधिक महिलाओं एवं युवतियों ने पूर्ण गणवेश और उत्साह के साथ सहभागिता की।

​शाहगंज चौराहे से बस स्टैंड तक निकला संचलन:

यह भव्य पथ संचलन शहर के शाहगंज चौराहे से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड तक पहुंचा। संचलन के दौरान पूरे मार्ग में अनुशासित कदमताल और देशभक्ति के माहौल ने नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह स्थानीय निवासियों द्वारा संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया।

​सशक्त राष्ट्र निर्माण का आह्वान:

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं से अपने भीतर की सभी बुराइयों व कुरीतियों को समाप्त कर एक संगठित, समर्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!