मुख्य समाचार

बेसहारा गरीब असहाय लड़की की शादी कर दिया लंबी आयु व सुखमय जीवन का शुभ आशीर्वाद

बेसहारा गरीब असहाय लड़की की शादी कर दिया लंबी दीर्घायु एवं सुखमय जीवन का शुभ आशीर्वाद 

 

मंडल प्रभारी,गनेश कुमार माहौर 

मथुरा। दिनांक 30 अक्टूबर शुक्रवार को वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग जानकी गार्डन के पीछे श्री गंगा माता गौशाला में बेसहारा गरीब असहाय लड़की की शादी का आयोजन किया गया। शादी में सभी ने सहयोग कर वर वधु को दिया सुखमय जीवन और लंबी आयु का शुभ आशीर्वाद,घोर वज्रपात और घनी बरिश में शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग जानकी गार्डन के पीछे श्री गंगा माता गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्री 1008 महाराज रामकिंकर दास ने गौशाला में शादी का आयोजन किया। जिसमें जिंदगी से हारथक चुकी जिंदगी से मायूस हो चुकी बेसहारा गरीब असहाय लड़की को पास ही के रहने वाले चंद्रपाल और कविता के सुपुत्र रोहित और संजू देवी को दांपत्य बंधन में बांधकर पूरे रस्मों रिवाज के साथ वर वधु को लंबी दीर्घायु व सुखमय जीवन का शुभ आशीर्वाद देकर विदा किया। शादी में महाराज रामकिंकर दास जी ने मंत्र उच्चारण के साथ विवाह सपन्न कराया। बर वधु ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर मंगलसूत्र एवं मांग भरकर वरमाला पहनाकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी मानकर हर सुख दुख में साथ निभाने का वचन दिया। शादी में शामिल सभी लोगों ने फोटो खींचाकर वर वधु को शुभ आशीर्वाद देकर विदा किया। शादी में शामिल सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में महाराज रामकिंकर दास, भागबताचार्य राधिका दीदी, अंजू, एडवोकेट चेतना बौद्ध, राजकुमारी, राकेश शाक्य (पत्रकार)गनेश कुमार माहौर, रजनी माहौर, भूरी देवी, लक्की, मिस्त्री चंद्रपाल, कविता, अर्जुन, राजवती, ओरण, घड़ी वाले बाबा, धर्मेंद्र, राजकुमार, कन्हैया, सोनू, विष्णु, सत्तो, गौ सेवक अर्जुन दास आदि मौजूद रहे।

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!