देशमुख्य समाचारयू पी

ग्राम कमई में पानी को लेकर महिलाओं भारी आक्रोश पानी के मटके फोड़ कर किया गुस्सा जाहिर 

ग्राम कमई में पानी को लेकर महिलाओं भारी आक्रोश पानी के मटके फोड़ कर किया गुस्सा जाहिर

मंडल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर 

मथुरा। ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। बार-बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से महिलाओं में भारी रोष व्याप्त है।आक्रोशित महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बर्तन तोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया और नारे लगाएं पानी दो, जीवन दो,जल संकट खत्म करो, ग्रामीणों कीप्यास बुझाओ,खाली वादे नहीं,पानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि कई बार रात में भी पानी भरने के लिए भटकना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा समस्या की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!