यू पीलोकल न्यूज़

समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक में उठे किसानों, व्यापारियों और युवाओं के मुद्दे

सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त, परिवर्तन के लिए तैयार – अशोक सिंह बिसेन

सुलतानपुर।

समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एवं बार एसोसिएशन सुलतानपुर के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने कहा कि किसानों, व्यापारियों, सैनिकों, शिक्षकों और गरीब मजलूमों के खिलाफ सत्ता की साज़िश अब उजागर हो चुकी है। खेत में किसान और सीमा पर जवान दोनों ही अपने विश्वास में ठगे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों ने प्रदेश को अपराध में शीर्ष स्थान पर पहुँचा दिया है।

किसानों को खाद, बीज और उर्वरक समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं। अगर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

अपने आवास गोलाघाट पर आयोजित एक गोष्ठी के माध्यम से श्री बिसेन ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अराजकता की स्थिति में धकेल दिया है।

कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ बर्बाद हो गई हैं। जनता में भारी जनाक्रोश व्याप्त है और अब बदलाव की लहर स्पष्ट दिख रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हाजी निसार अहमद गुड्डू, प्रदेश सचिव हाजी हारून अज़हर, जमाल सोनू, शानू, इरफ़ान पिंटू, सुरेश गौतम, अमरीशकांत गौतम, सुलतान खान, सरफराज, प्रदीप कुमार यादव, महफूज़, समाजसेवी अकरम जमाल रानू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताद्वय हाजी निसार अहमद गुड्डू एवं अशोक सिंह बिसेन ने संयुक्त रूप से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकारी शासन का अंत करेगी और समाजवादी विचारधारा के पक्ष में निर्णायक जनादेश देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!