मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़
सुलतानपुर ज़िलें में सबसे बड़ी गांजा की बरामदगी

ब्रेकिंग न्यूज़। 15 कुंतल 20 किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस, STF और SOG के संयुक्त ऑपरेशन में खुलासा
सुलतानपुर, पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में पुलिस, STF और SOG की संयुक्त टीम ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
कुड़वार और बंधुआ कलां थानों के साथ STF की संयुक्त कार्रवाई में 15 कुंतल 20 किलो गांजा बरामद किया गया।
तस्कर ट्रक पर लादकर गांजे की बड़ी खेप ले जा रहे थे।
मामले का खुलासा नगर क्षेत्राधिकारी सौरभ ने किया।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में तस्करों के अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आए हैं।
बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।




