दिल्ली एनसीआरमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़
नगर निगम लखनऊ के हाईकोर्ट पैनल में अधिवक्ता अवनीश कुमार राय की हुई नियुक्ति


लखनऊ। 31 अगस्त। नगर निगम लखनऊ ने फौजदारी मामलों के अधिवक्ता अवनीश कुमार राय को माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में नगर निगम के अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है। नगर आयुक्त के 29 अगस्त 2026 के आदेश के क्रम में प्रभारी अधिकारी (विधि) द्वारा इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
अवनीश कुमार राय लखनऊ खंडपीठ में मुख्य रूप से फौजदारी मामलों की वकालत करते हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ता साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।




