दिल्ली एनसीआरदुनियादेशलखनऊलोकल न्यूज़

मोहन भागवत का बयान: वैश्विक समस्याओं का हल पश्चिमी देशों के पास नहीं, दुनिया जानती है कि भारत के पास रास्ता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भागवत कथा के उद्गम स्थल शुकतीर्थ में कहा कि देश को उसकी पुरानी नींव पर फिर से खड़ा करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत अभी दुनिया का सर्वोच्च विकसित देश नहीं बना है। अभी भी हमारे देश के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश जाना पड़ता है। भागवत ने कहा कि 60-70 साल पहले ऐसा जमाना था कि उस विरासत को ही हम किसी लायक नहीं समझते थे। हम भूल गए और इसीलिए हमारे तीर्थ उपेक्षित हुए। मैं अमेरिका और इंग्लैंड होकर लौटा हूं। दुनिया जिन समस्याओं से जूझ रही है, उसका उपाय उनके पास नहीं है। अब वही रास्ता उन्हें गड्ढे में ले जाएगा। दो-चार सालों में उनके सारे प्रयोग हो चुके हैं और उसकी परिणति मानव जाति के लिए, उनके स्वयं के लिए भी ठीक नहीं है। वे यह भी जानते हैं कि भारत के पास रास्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!