मुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

जेल मोड़ पर ‘तालाब’ बना हाईवे, जलभराव से हर रोज फिसल रही जिंदगी

सुलतानपुर।

लखनऊ-सुलतानपुर मुख्य हाईवे पर जेल मोड़ के सामने हालात ऐसे हैं कि सड़क कम,तालाब ज्यादा नजर आ रहा है। मामूली बारिश में ही जलभराव से पूरी सड़क डूब जाती है और गंदे पानी की बदबू से लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर रोज हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि गड्ढों से भरे पानी में बड़े वाहन भी संतुलन खो रहे हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले चोक पड़े हैं और सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे हल्की बारिश में ही हालात बिगड़ जाते हैं।

सबसे बड़ा सवाल जिम्मेदारी को लेकर है,यह सड़क NHAI के अधीन है या नगर पालिका के,क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।लोगों का कहना है कि अगर समय रहते हालात नहीं सुधरे तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। अब निगाहें डीएम पर टिकी हैं कि वह कब इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!